परसा बनेगा खेल प्रतिभाओं का केंद्र, आज से शुरू होगी जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता

Saran News : परसा में आज से 43वीं सारण जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता, 300 खिलाड़ी लेंगे भाग, उत्कृष्ट एथलीटों का होगा राज्य स्तरीय चयन

परसा (सारण) से मोहम्मद यूसुफ की रिपोर्ट
Saran News : परसा उच्च विद्यालय स्टेडियम में शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाली 43वीं सारण जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिला एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों तथा आयोजन समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को स्टेडियम परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.जिला एथलेटिक्स संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि आयोजन सचिव सह त्रिशूल स्पोर्ट्स डिफेंस एकेडमी के निदेशक रोहित यादव के नेतृत्व में प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस बार प्रतियोगिता का आयोजन परसा में किया जा रहा है.

दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी

संघ के सचिव गजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने, उन्हें प्रेरित करने तथा आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष अलग-अलग स्थानों पर करने की परंपरा रही है.इसी क्रम में इस वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन परसा में किया जा रहा है.सचिव नीलाभ गुंजन राका ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले भर के सब-जूनियर, जूनियर तथा पुरुष एवं महिला वर्ग के लगभग 300 एथलीट भाग लेंगे. खिलाड़ी अपने-अपने यूनिटों के माध्यम से अथवा स्वतंत्र रूप से भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं. उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का पंजीकरण शनिवार सुबह तक जारी रहेगा तथा प्रतियोगिता का संचालन जिला एवं राज्य स्तरीय तकनीकी अधिकारियों द्वारा किया जाएगा.आयोजन सचिव रोहित यादव ने बताया कि प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए ब्रजेश सर के संयोजकत्व में विभिन्न उपसमितियों का गठन किया गया है.

प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन

इन समितियों के माध्यम से भोजन, आवासन, पंजीकरण, ट्रैक एवं फील्ड की तैयारी, मंच निर्माण तथा विजय मंच (विक्ट्री स्टैंड) सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.उन्होंने बताया कि चंदन यादव, शैलेन्द्र राय, अमित शाह, प्रतीक सिंह, राहुल सिंह, नीरज यादव, अवधेश राय एवं कन्हैया शर्मा समेत कई युवा कार्यकर्ता आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं.सभी समितियां लगातार मैदान में रहकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं.शुक्रवार को कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह, सचिव गजेंद्र कुमार सिंह, वरीय तकनीकी अधिकारी निर्मल ठाकुर तथा संजय कुमार सिंह ने स्टेडियम पहुंचकर ट्रैक, फील्ड और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा आयोजन समिति को आवश्यक निर्देश दिए.गौरतलब है कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। चयनित एथलीटों को 10 से 13 जून तक पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सारण जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है.

Also Read : जेपीयू नामांकन: छपरा, सीवान और गोपालगंज से उमड़े आवेदन, 40 हजार पार पहुंचने की संभावना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >