छपरा. सदर ब्लॉक में जीविका दीदियों के लिए बने सिलाई केंद्र के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजर सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार की कलाकृति पर पड़ी. अशोक कुमार ने रेत पर मुख्यमंत्री की तस्वीर उकेरी थी, जिसे देखकर मुख्यमंत्री ने सराहना करते हुए कहा कि कलाकृति बढ़िया है और कलाकार का काम प्रशंसनीय है. कलाकृति को देखने के लिए सदर ब्लॉक पहुंचे लोग काफी उत्साहित दिखे. मुख्यमंत्री के जाने के बाद कई लोगों ने सैंड आर्ट के साथ सेल्फी भी ली. सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार एक चित्रकार हैं और समय-समय पर सैंड आर्ट के माध्यम से अपनी कला प्रस्तुत करते रहते हैं. इससे पहले भी वे विभिन्न आयोजनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सैंड आर्ट बना चुके हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
