तरैया में निजी विद्यालय का कर्कट तोड़कर चोरी, छह पंखे समेत कई सामान ले गए चोर

Saran News : तरैया प्रखंड के एक निजी विद्यालय में बीती रात चोरी की घटना हुई. चोरों ने स्कूल का कर्कट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कार्यालय से छह पंखे, रजिस्टर, किताबें व स्कूल यूनिफॉर्म समेत कई सामान ले उड़े. मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है.

Saran News : तरैया प्रखंड मुख्यालय के समीप हरखपुरा स्थित सावित्री बाल उद्यान निजी विद्यालय में चोरी का मामला सामने आया है. चोरों ने विद्यालय का कर्कट तोड़कर कार्यालय और कमरे में रखे छह पंखे सहित कई सामान चोरी कर लिए. मामले को लेकर विद्यालय संचालक ने तरैया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

छह पंखे, रजिस्टर, ड्रेस और किताबें हुईं चोरी

विद्यालय संचालक विनोद कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय का कर्कट तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद कार्यालय और कमरे में लगे छह पंखे, रजिस्टर, स्कूल ड्रेस, कॉपियां, किताबें तथा अन्य सामान चोरी कर लिया.

पूर्व विवाद के प्रतिशोध में घटना का आरोप

विद्यालय संचालक ने अपने आवेदन में गांव के कुछ लोगों पर घटना में संलिप्त होने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि करीब एक माह पहले उक्त लोगों के साथ विद्यालय परिसर में विवाद और मारपीट की घटना हुई थी. आरोप है कि उसी घटना के प्रतिशोध में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

तरैया थाना पुलिस ने विद्यालय संचालक के लिखित आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >