सारण: परसा हाईस्कूल चौक पर सघन वाहन जांच अभियान, हेलमेट व दस्तावेजों की हुई जांच

सारण जिले में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. परसा हाई स्कूल चौक पर पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, हेलमेट और अन्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच की.

Saran News : सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर जिलेभर में अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रविवार को परसा थाना क्षेत्र के परसा हाई स्कूल चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.

दस्तावेजों और हेलमेट की हुई जांच

अभियान का नेतृत्व अपर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने किया. उनके साथ दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे. जांच के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर डिक्की, सीट, नंबर प्लेट, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का आरसी, बीमा सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई. कई वाहन चालक बिना हेलमेट एवं अधूरे कागजात के साथ पकड़े गए, जिन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई. सघन जांच से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई.

अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर फोकस

अपर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना, अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखना तथा चोरी के वाहनों की पहचान करना है. उन्होंने कहा कि बिना वैध दस्तावेजों के वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

स्थानीय लोगों ने की सराहना

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई को सराहनीय बताया. उनका कहना है कि नियमित वाहन जांच से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और असामाजिक तत्वों पर भी प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकेगा. पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी विभिन्न चौक-चौराहों पर इसी प्रकार का विशेष जांच अभियान लगातार जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें: JPU PG Admission 23 जुलाई तक जारी होगी मेधा सूची, 5 हजार सीटों पर होगा नामांकन



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Yusuf

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >