NEP-CBCS के तहत स्नातक छात्रों को इंटर्नशिप, पढ़ाई के साथ मिलेगा व्यावहारिक और कॉर्पोरेट अनुभव

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) और च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (CBCS) के तहत अब स्नातक छात्रों के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य है. यह कोर्स का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसका उद्देश्य छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव और कॉर्पोरेट कार्य संस्कृति की जानकारी देना है. इंटर्नशिप के माध्यम से विद्यार्थी पढ़ाई के दौरान ही वास्तविक कार्यक्षेत्र और उद्योग जगत की जरूरतों को समझ सकेंगे, जिससे उनके भविष्य के कॅरिअर को संवारने में मदद मिलेगी.

National Education Policy: राष्ट्रीय शिक्षा नीति यानी NEP और च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम यानी CBCS के तहत स्नातक स्तर पर इंटर्नशिप को पाठ्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है इसका उद्देश्य छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव और कॉर्पोरेट कार्य संस्कृति की जानकारी देना है इंटर्नशिप के माध्यम से विद्यार्थी पढ़ाई के दौरान ही वास्तविक कार्यक्षेत्र और उद्योग जगत की जरूरतों को समझ सकेंगे

कक्षा में सीखे ज्ञान को कार्यक्षेत्र में लागू करेंगे छात्र

इंटर्नशिप के दौरान छात्र कक्षाओं में सीखे गए सिद्धांतों और विषय से जुड़े ज्ञान को वास्तविक कार्यस्थल और उद्योगों में लागू करना सीखेंगे इससे विद्यार्थियों को अपने विषय की व्यावहारिक उपयोगिता समझने का अवसर मिलेगा साथ ही कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने और उनका समाधान खोजने का अनुभव भी प्राप्त होगा

कम्युनिकेशन और सॉफ्ट स्किल्स का होगा विकास

इंटर्नशिप छात्रों के स्किल डेवलपमेंट में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी कार्य के दौरान विद्यार्थियों को टीम के साथ काम करने और अलग अलग जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिलेगा इससे उनमें कम्युनिकेशन स्किल समस्या समाधान क्षमता टीमवर्क और टाइम मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण सॉफ्ट स्किल्स विकसित होंगे ये कौशल विद्यार्थियों के भविष्य के करियर और रोजगार के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे

बेहतर प्रदर्शन करने वालों को मिल सकता है प्री प्लेसमेंट ऑफर

इंटर्नशिप के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए संबंधित संस्थानों और कंपनियों में रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवाओं को संबंधित कंपनी की ओर से प्री प्लेसमेंट ऑफर यानी PPO मिलने की संभावना भी रहती है इससे छात्रों को डिग्री पूरी करने के बाद रोजगार हासिल करने में मदद मिल सकती है

इंटर्नशिप पूरी करने पर मिलेंगे एकेडमिक क्रेडिट्स

विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार निर्धारित अवधि की इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने वाले छात्रों को निश्चित एकेडमिक क्रेडिट्स दिए जाएंगे ये क्रेडिट्स विद्यार्थियों की अंतिम डिग्री में शामिल होंगे इससे इंटर्नशिप केवल व्यावहारिक प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि स्नातक पाठ्यक्रम का महत्वपूर्ण शैक्षणिक हिस्सा भी बनेगी

छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने में मिलेगी मदद

विश्वविद्यालय की इस पहल से विद्यार्थियों के स्किल डेवलपमेंट और रोजगार क्षमता को बढ़ावा मिलेगा इंटर्नशिप के जरिए छात्रों को उद्योगों की कार्यप्रणाली और पेशेवर माहौल की समझ मिलेगी इससे वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार बेहतर करियर विकल्प चुन सकेंगे साथ ही नौकरी के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने में भी उन्हें मदद मिलेगी

कॉलेज से प्राप्त करें इंटर्नशिप की जानकारी

इंटर्नशिप की अवधि प्रक्रिया एकेडमिक क्रेडिट और अन्य नियमों की विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी अपने संबंधित महाविद्यालय से संपर्क कर सकते हैं कॉलेज की ओर से छात्रों को इंटर्नशिप से जुड़े दिशा निर्देश उपलब्ध अवसर और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने कॉलेज के संबंधित विभाग से समय पर संपर्क कर इंटर्नशिप से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी प्राप्त करें

इसे भी पढ़ें:गोपालगंज में शादी का झांसा देकर 2 साल तक शारीरिक संबंध, अब मुकरा शिक्षक; पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >