मढ़ौरा. मिर्जापुर असोईयां में आयोजित सनराइज टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मिर्जापुर की टीम ने ओल्हनपुर को हराकर विजेता कप अपने नाम किया. रविवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद, जिला परिषद सदस्य इलियास अंसारी और समाजसेवी जयपाल यादव, राकेश कुमार, मोनू भगत, बुलेंद्र दी यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया. टॉस हारकर पहले खेलते हुए ओल्हनपुर की टीम 90 रन ही बना सकी. जवाब में मिर्जापुर की टीम ने तीन विकेट खोकर जरूरी रन बनाकर टूर्नामेंट की विजेता टीम बनी. विजेता टीम को कप के साथ एक टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक, जबकि उपविजेता टीम को कप के साथ रेंजर बाइक प्रदान की गयी. फाइनल में मिर्जापुर के मलिंगा को मैन ऑफ द मैच और मिर्जापुर के अंशु को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया. मुखिया प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद ने कहा कि खेल युवाओं का सकारात्मक मार्गदर्शन करने का सबसे बड़ा माध्यम है और इसे बढ़ावा देने की आवश्यकता है. मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में युवा, बच्चे और ग्रामीण उपस्थित रहे. टूर्नामेंट के आयोजन की सराहना आयोजक अक्षय भगत, पप्पू राय और सोनू राय की भी की गयी. मैच में एम्पायरिंग उदय और परवेज ने की, स्कोरिंग मनीष और रविन्द्र ने की और कमेंट्री डॉ. वहाब आलम व पप्पू ने की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
