सारण में ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ शुरू, 30 नवंबर तक सार्वजनिक परिसंपत्तियों का होगा जीर्णोद्धार

सरकारी और सार्वजनिक परिसंपत्तियों को बेहतर बनाने के लिए 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' 17 सितंबर से शुरू हो रहा है. यह अभियान 31 मार्च 2027 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य मौजूदा परिसंपत्तियों की मरम्मत और नई परिसंपत्तियों का निर्माण करना है.

Saran News : सरकारी और सार्वजनिक परिसंपत्तियों के सुदृढ़ीकरण के लिए 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की शुरुआत की जा रही है. राज्यव्यापी यह अभियान 31 मार्च 2027 तक मिशन मोड में संचालित होगा. बिहार सरकार के मुख्य सचिव के दिशा-निर्देश के आलोक में मढ़ौरा नगर पंचायत सभागार में गुरुवार को बैठक आयोजित कर स्थानीय स्तर पर अभियान के क्रियान्वयन की रूपरेखा तय की गयी.

30 नवंबर तक मरम्मत और जीर्णोद्धार का लक्ष्य

अभियान के तहत मौजूदा सार्वजनिक परिसंपत्तियों की मरम्मत, जीर्णोद्धार और रख-रखाव का कार्य 30 नवंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके तहत नगर क्षेत्र में सार्वजनिक उपयोग की परिसंपत्तियों की स्थिति में सुधार और आवश्यक रख-रखाव पर जोर दिया जायेगा.

मार्च 2027 तक बनेंगी नयी सार्वजनिक परिसंपत्तियां

आवश्यकतानुसार नयी सार्वजनिक परिसंपत्तियों और बुनियादी ढांचे के निर्माण का लक्ष्य 31 मार्च 2027 तक रखा गया है. अभियान के माध्यम से सरकारी और सार्वजनिक संसाधनों को बेहतर बनाने के साथ आम लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जायेगा.

विभिन्न स्रोतों से होगी वित्तीय व्यवस्था

अभियान के लिए वित्तीय व्यवस्था विभागीय निधि के अलावा 16वें वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा निधि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और नगर निकायों के आंतरिक संसाधनों से की जायेगी. बैठक में अभियान के तहत होने वाले कार्यों और उनके समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गयी.

मुख्य पार्षद की अध्यक्षता में हुई बैठक

मढ़ौरा नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद रूबी सिंह ने की. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र, उप मुख्य पार्षद, लेखापाल समेत कई वार्ड पार्षद मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >