दिघवारा में ट्रैक मरम्मत का काम शुरू, 9 सितंबर तक पश्चिमी रेलवे ढाला पर आवागमन बाधित; 40 सीमेंटेड पटरियों का होगा बदलाव

दिघवारा पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग ट्रैक मरम्मत के लिए 9 सितंबर तक बंद कर दी गई है. इस दौरान वाहनों का परिचालन पूरी तरह से रोक दिया गया है, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा.

Railways track repairs : छपरा-हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 के बीच स्थित दिघवारा पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग को रेलवे ने ट्रैक मरम्मत कार्य के लिए 9 सितंबर तक बंद कर दिया है. शनिवार से रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत का काम शुरू हो गया है. इस दौरान पश्चिमी रेलवे ढाला से सड़क मार्ग होकर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. रेलवे ने इस संबंध में सूचना जारी कर लोगों को इसकी जानकारी दी है

रेलवे के इस निर्णय से दिघवारा और आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ गई है. रेलवे ट्रैक की मरम्मत के दौरान फाटक के समीप लगी करीब 40 सीमेंट की पटरियों को बदला जाएगा. मरम्मत कार्य पूरा होने तक समपार फाटक बंद रहने के कारण इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा.

बाजार पहुंचने के लिए करना होगा अतिरिक्त सफर

दिघवारा पश्चिमी रेलवे ढाला बंद होने के बाद उत्तर दिशा से दिघवारा बाजार आने वाले लोगों को अब पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग या 17 नंबर रेलवे क्रॉसिंग के रास्ते से होकर आना-जाना पड़ेगा. इससे लोगों को पहले की तुलना में अधिक दूरी तय करनी होगी.

रेलवे क्रॉसिंग बंद होने का असर सिर्फ आम राहगीरों पर ही नहीं, बल्कि स्कूली बच्चों और किसानों पर भी पड़ने की आशंका है. स्कूल जाने वाले बच्चों को वैकल्पिक रास्तों से होकर गुजरना पड़ेगा. वहीं किसानों को अपने कृषि उत्पाद लेकर आढ़त तक पहुंचने में अतिरिक्त समय और दूरी तय करनी होगी.

आवागमन पर पड़ेगा सीधा असर

स्थानीय लोगों का कहना है कि पश्चिमी रेलवे ढाला दिघवारा बाजार और आसपास के इलाकों के लिए महत्वपूर्ण रास्ता है. ऐसे में पांच दिनों तक इसके बंद रहने से रोजमर्रा के आवागमन पर सीधा असर पड़ेगा.

मुख्य बाजार में बढ़ा जाम का दबाव

रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद छोटे वाहनों का दबाव दिघवारा मुख्य बाजार की सड़कों पर बढ़ गया है. पश्चिमी रेलवे ढाला से होकर गुजरने वाले वाहनों को अब बाजार के रास्ते से होकर निकलना पड़ रहा है. इसके कारण दिनभर मुख्य बाजार में जाम जैसी स्थिति बनी रह रही है.

बाजार में वाहनों की संख्या बढ़ने से स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर व्यस्त समय में सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है.

9 सितंबर तक बंद रहेगा रेलवे फाटक

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार ट्रैक मरम्मत का काम पूरा होने तक दिघवारा पश्चिमी रेलवे ढाला से सड़क मार्ग पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. इस दौरान रेलवे ट्रैक की खराब पटरियों को बदलने का काम किया जाएगा.

मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही इस रेलवे क्रॉसिंग से वाहनों का सामान्य परिचालन शुरू होने की उम्मीद है. फिलहाल लोगों को रेलवे की ओर से निर्धारित अवधि तक वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा. स्थानीय लोगों की मांग है कि मरम्मत कार्य जल्द पूरा कराया जाए, ताकि पश्चिमी रेलवे ढाला से आवागमन सामान्य हो सके और मुख्य बाजार में बढ़ा यातायात दबाव भी कम हो.

दाउदनगर में सड़क-नाला निर्माण का मुख्य पार्षद ने लिया जायजा, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने पर दिया जोर; जलजमाव से राहत की जगी उम्मीद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >