Saran News : 20 सूत्री अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

रिविलगंज प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सह मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनहित से जुड़ा ज्ञापन सौंपा.

छपरा. रिविलगंज प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सह मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनहित से जुड़ा ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली सिताब दियारा की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया. उन्होंने बताया कि रिंग बांध और बिजली का काम पूरा हो चुका है, लेकिन वहां के लोगों को प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के लिए उत्तर प्रदेश होकर लगभग 25 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है. ऐसे में एक पीपा पूल की आवश्यकता है, जिसकी घोषणा जेपी जयंती पर भी की गयी थी. उन्होंने लाला टोला स्थित जेपी ट्रस्ट से रिविलगंज थाना तक पीपा पूल निर्माण की मांग की, जिससे प्रखण्ड मुख्यालय की दूरी घटकर छह किलोमीटर रह जायेगी. इसके अलावा किसानों के लिए पूर्वजों की वंशावली के आधार पर फार्मर आइडी बनाने का आदेश देने की मांग की गयी. ज्ञापन में छपरा नगर निगम के परिसीमन में इनई और मुकरेड़ा पंचायत को शामिल नहीं करने की मांग भी की गयी. उन्होंने कहा कि दोनों पंचायतों में 80 प्रतिशत से अधिक लोग कृषि और मजदूरी पर निर्भर हैं. नगर निगम में शामिल होने से हाउस टैक्स, जलकर और लाइट टैक्स जैसे शहरी कर लगेंगे, जिन्हें किसान और मजदूर वहन नहीं कर सकेंगे, साथ ही कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिलेगा. इसके साथ ही पुराने और जर्जर इनई-तेलपा पथ को अतिक्रमण मुक्त कर नवनिर्माण कराने की मांग की गयी. श्री चौहान ने मुख्यमंत्री से सभी मांगों को जनहित में पूरा करने का आग्रह किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >