भीषण गर्मी में बिजली की आंखमिचौनी, बनियापुर के उपभोक्ता परेशान

गर्मी के शुरुआती दौर में ही बिजली की आंखमिचौली से उपभोगता ख़ासे परेशान है. सुबह, रात, दोपहर किसी भी समय बगैर सूचना घंटों बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों का शिडयूल बिगड़ गया है.

बनियापुर. गर्मी के शुरुआती दौर में ही बिजली की आंखमिचौली से उपभोगता ख़ासे परेशान है. सुबह, रात, दोपहर किसी भी समय बगैर सूचना घंटों बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों का शिडयूल बिगड़ गया है. तपिश भरी गर्मी के बीच घंटो बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश गहराने लगा है. हर्षपुरा निवासी राजीव कुमार सिंह, कन्हौली निवासी रविकांत, अजय राय, संजीत राय सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि किसी भी समय घंटो बिजली आपूर्ति बाधित होना बनियापुर की नियति बन गयी है. उमस भरी गर्मी के बावजूद भी गुरुवार की पूरी रात बिजली की कटौती जारी रही. जिससे लोगों को रात भर जागकर व्यतीत करना पड़ा. वही शुक्रवार को दिन में भी बिजली की आंखमिचौली बदस्तूर जारी है ये स्थिति तब है. जब पारा 40 डिग्री के पार है. बिजली की अनियमित आपूर्ति से प्रायः सभी विद्युत उपकरण दम तोड़ते नजर आ रहे है उपभोक्ताओं का कहना है कि शाम के समय में बिजली कटने से बच्चो की पढ़ाई पर भी गहरा असर पड़ रहा है. वही बिजली की आंखमिचौली से तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है. उपभोक्ताओं ने बताया कि पावर सब स्टेशन में फोन करने पर कार्यरत कर्मी कभी ऊपर से लाइट बंद रहने,कभी पावर फेल रहने तो कभी लोड शेडिंग होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहने का हवाला देते हैं. वही सूचना देने के बाद भी विभाग के पदाधिकारी भी इस संबंध में कोई ठोस पहल नही करते है. जिससे गर्मी के मौसम में दिनों-दिन परेशानी बढ़ती जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >