छपरा में श्री चित्रगुप्त मंच की सारण इकाई की बैठक, स्वास्थ्य जांच और सामाजिक सहयोग पर जोर

श्री चित्रगुप्त मंच की सारण इकाई की आवश्यक बैठक में स्वास्थ्य जांच सुविधाओं और निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक व शारीरिक सहयोग देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. मंच ने सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया.

Saran chitragupt manch: श्री चित्रगुप्त मंच बिहार प्रदेश की सारण इकाई की आवश्यक बैठक अध्यक्ष प्रवीण कुमार श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित की गयी. बैठक की शुरुआत श्री चित्रगुप्त जी महाराज के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी.

मंच के संरक्षक आशुतोष कुमार ने मंच के आगामी कार्यक्रमों के बारे में उपस्थित सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी. प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने बताया कि लोगों के लिए समय-समय पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.

निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग

बैठक में निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक एवं शारीरिक सहयोग प्रदान करने का निर्णय लिया गया. मंच की ओर से सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया.

नगर निगम चुनाव में सहयोग का निर्णय

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता उदय कुमार श्रीवास्तव को आगामी नगर निगम चुनाव में भरपूर सहयोग प्रदान करने का निर्णय लिया गया. बैठक में अध्यक्ष प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, महासचिव निशांत चंदन, संगठन सचिव अभिषेक रंजन के अलावा प्रदेश स्तर के पदाधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव, वंदना कुमारी, नूतन सिन्हा और प्रीति बरियार उपस्थित रहीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >