सारण के पहले पुरुष नेत्रदानी बने स्व. प्रफुल्ल चंद्र चौधरी, परिजनों को किया गया सम्मानित

सारण के स्वर्गीय प्रफुल्ल चंद्र चौधरी जिले के पहले पुरुष नेत्रदानी बने हैं. निधन के बाद उनके परिजनों ने नेत्रदान कर समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं. यह छपरा में तीसरा नेत्रदान है.

Saran News : दधीचि देहदान समिति, छपरा इकाई की ओर से सेवानिवृत्त पेशकार स्वर्गीय प्रफुल्ल चंद्र चौधरी के नेत्रदान के लिए उनके परिजनों को सम्मानित किया गया. स्व. चौधरी दधीचि देहदान समिति छपरा इकाई के जिला अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजीव चौधरी के पिता थे. सारण जिले के लिए यह गौरव की बात है कि स्वर्गीय प्रफुल्ल चंद्र चौधरी जिले के पहले पुरुष नेत्रदानी बने.

निधन के बाद कराया गया दोनों नेत्रों का दान

स्वर्गीय प्रफुल्ल चंद्र चौधरी का पांच सितंबर को छपरा स्थित उनके आवास शक्ति नगर में निधन हुआ था. इसके बाद आइजीआइएमएस पटना की टीम ने छपरा पहुंचकर उनके दोनों नेत्रों का सफलतापूर्वक दान कराया. परिजनों की इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया गया.

छपरा में अब तक तीन नेत्रदान

दधीचि देहदान समिति, बिहार के अध्यक्ष एवं सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया ने अपने संदेश में कहा कि छपरा इकाई की ओर से यह तीसरा नेत्रदान है. स्वर्गीय प्रफुल्ल चंद्र चौधरी के इस महान त्याग से छपरा में नेत्रदान को लेकर जागरूकता अभियान को गति मिलेगी. उन्होंने कहा कि नेत्रदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में रोशनी लौटाई जा सकती है.

नेत्रदान को बताया महादान

कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. चतुर्भुज नाथ गुप्ता ने कहा कि नेत्रदान महादान है. उन्होंने लोगों से मृत्यु के बाद नेत्रदान के लिए आगे आने की अपील की. सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने स्वर्गीय प्रफुल्ल चंद्र चौधरी के परिजनों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया.

कार्यक्रम में दधीचि देहदान समिति के संरक्षक डॉ. हरेंद्र सिंह, वरिष्ठ संरक्षक ललित कुमार सिंह, छपरा इकाई के जिला अध्यक्ष संजीव चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला सचिव शैलेन्द्र पुरी, मीडिया प्रभारी शशि शेखर सिंह कौशिक सहित कई लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >