छपरा में कोलकाता डॉक्टर हत्या कांड के विरोध में चिकित्सकों ने ओपीडी कार्यों का किया बहिष्कार, अस्पताल में भटकते नजर आए मरीज…

Bihar Doctors Strike: आरजी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में शनिवार को सदर अस्पताल समेत जिले के विभिन्न सीएचसी में चिकित्सको ने ओपीडी कार्यों का बहिष्कार किया.

Bihar Doctors Strike: आरजी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में शनिवार को सदर अस्पताल समेत जिले के विभिन्न सीएचसी में चिकित्सको ने ओपीडी कार्यों का बहिष्कार किया. बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ भाषा के आह्वान पर चिकित्सकों ने कहा की हत्याकांड में संलिप्त दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए.

चिकित्सकों ने कहा कि देश में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर सरकार को गंभीर होना चाहिए. आए दिन किसी न किसी चिकित्सको व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ऐसी घटनाएं होती रहती है. उन्होंने कहा कि महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या की घटना काफी निन्दनीय हैं. दोषियों को पकड़़ कर कठोर सजा देने की हम मांग करते हैं. वहीं ओपीडी बंद रहने के कारण दुर दराज से आए मरीज व उनके परिजन इधर-उधार भटकते नजर आए.

ये भी पढ़ें: ‘वी वांट जस्टिस, नो सेफ्टी नो ड्यूटी’ से गूंजा बेतिया का जीएमसीएच, IGIMS पटना में इमरजेंसी सेवा भी बंद…

छपरा विधायक डॉ. सीएन गुप्ता ने क्या कहा?

छपरा विधायक डॉ. सीएन गुप्ता ने इस घटना की निंदा की व दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ कर सजा देने की बात कही. बता दें कि वे स्वयं भी एक डॉक्टर हैं. उन्होंने कहा की देश में महिला चिकित्सको व कर्मीयों को सुरक्षा दी जाए. वह सदर अस्पताल पहुंच कर कार्य बहिष्कार कर रहे चिकित्सको के साथ रहे.

छपरा IMA के अध्यक्ष डॉ मेजर मधुकर ने क्या कहा?

वहीं छपरा IMA के अध्यक्ष डॉ मेजर मधुकर ने कहा कि यह डॉक्टरों की सुरक्षा का मामला है. खासकर यंग लेडी जो डॉक्टर हैं उनकी सुरक्षा का मामला है. हम सबकी मांग है कि इसमें जो सरकार का घुलमुल रवैया है वो खत्म होना चाहिए. दोषियों को पकड़कर त्वरित करवाई कर सजा देनी चाहिए. सरकार से अपील है कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि आगे से ऐसी घटनाएं नहीं हो.

दिल्ली-UP में भारी बारिश, राजस्थान-ओडिशा में अलर्ट, जानें कैसा रहेगा देश का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >