प्रतिनिधि, पानापुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित इ किसान भवन में गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओ व फैसिलेटर को परिवार नियोजन के बारे में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जननी व मोबियस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आकार परियोजना के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन इ प्रियांशु व जननी के जिला क्षेत्र समन्वयक पवन कुमार ने किया. जननी के क्षेत्र समन्वयक पवन कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर की आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन के लाभों और इससे संबंधित स्थायी व अस्थायी उपायों की जानकारी को सरल और सुगम भाषा में आम जनता तक पहुंचाने के लिए किया गया. उन्होंने बताया कि लोगों को छोटे परिवार के फायदे के विषय में जागरूक किया गया. वही दो बच्चों के जन्म के बीच अंतराल रखने की आवश्यकता और इससे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में जानकारी साझा की गयी. बैठक में सीएचसी पानापुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा कुमार गौरव सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.
आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन का दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण प्राप्त करती आशा कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
Copied link
पानापुर के किसान भवन में आशा कार्यकर्ताओं के लिए परिवार नियोजन प्रशिक्षण शिविर आयोजित, छोटे परिवार के लाभों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।