Chapra News : दो लोगों की मौत के बाद सूतिहार गांव में स्थिति सामान्य, अब भी कैंप कर रही पुलिस

Chapra News : डेरनी के सूतिहार में जमीन विवाद में दो लोगों की मौत के बाद स्थिति फिलहाल सामान्य है. लेकिन पुलिस घटना के दूसरे दिन भी कैंप कर रही है.

दरियापुर. डेरनी के सूतिहार में जमीन विवाद में दो लोगों की मौत के बाद स्थिति फिलहाल सामान्य है. लेकिन पुलिस घटना के दूसरे दिन भी कैंप कर रही है. बता दें कि गुरुवार को डेढ़ धूर जमीन के लिए किराना व्यवसायी शिवपूजन साह की दाब से गला काट कर हत्या कर दी गयी थी. फिर भीड़ ने हमलावर सेना के रिटायर जवान अर्जुन प्रसाद को भी मारपीट कर घायल कर दिया. जिनकी इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गयी. घटना के दिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को सामान्य बना दिया था. थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया कि स्थिति अभी भी पूरी तरह से सामान्य है. फिर भी पुलिस बल अभी भी वहां कैंप कर रही है. दोनों पक्षों का आवेदन मिलने के बाद एफआइआर दर्ज किया जायेगा.

सूतिहार की घटना से लोग ले रहे हैं सीख

महज डेढ़ धूर जमीन को लेकर दो लोगों की जान तो चली गयी. लेकिन कई लोगों को सीख भी दे गयी. यह भी कहावत चरितार्थ हो गयी कि जमीन व संपति वहीं की वही रह जाती है और आदमी चला जाता है. अखबार में घटना की खबर छपने के बाद जगह-जगह यही चर्चा सुनी गयी कि जो भी हुआ ठीक नहीं हुआ. दोनों को इतनी जिद नहीं करनी चाहिए थी. आखिर उन्हें क्या मिला. जिन लोगों का गांव में किसी के साथ पूर्व से जमीन का विवाद चल रहा है. वह भी इस घटना से सीख ले रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >