Saran News : सरस्वती पूजा को लेकर 100 लोगों पर की कार्रवाई, जुलूस लाइसेंस के 92 आवेदन आये

सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए खैरा थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है.

नगरा. सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए खैरा थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. खैरा थाना क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के अलग-अलग गांवों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126 के तहत करीब 100 लोगों पर कार्रवाई की गयी. यह कदम संभावित उपद्रवियों पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया. सरस्वती पूजा जुलूस के लिए लाइसेंस प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है. अब तक 92 पूजा समितियों ने जुलूस लाइसेंस के लिए आवेदन किये हैं, जिनकी थाना स्तर पर गहन जांच की जा रही है. खैरा थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान ने बताया कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जायेगी. असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है और आवश्यकता पड़ने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने पूजा समितियों और आम लोगों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, तय रूट और समय के अनुसार ही जुलूस निकालें और डीजे व आपत्तिजनक गीतों से परहेज करें. पुलिस गश्ती बढ़ा दी गयी है ताकि पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >