Saran News : जीविका दीदियों में दिख रही है बिहार के विकास की झलक

समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को छपरा पहुंचे.

छपरा. समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को छपरा पहुंचे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10.45 बजे हेलीकॉप्टर से छपरा हवाई अड्डा मैदान में उतरे, जहां डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी विनीत कुमार ने उनका स्वागत किया. हवाई अड्डा परिसर में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी का अभिनंदन किया. इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से छपरा सदर ब्लॉक पहुंचे, जहां उन्होंने जीविका सिलाई केंद्र सह प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने जीविका दीदियों से बातचीत की और विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया. मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार उनके साथ है और महिलाएं जीविका से जुड़कर आर्थिक रूप से समृद्ध हो रही हैं. सुबह 11.15 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सदर ब्लॉक के बिनटोली स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचे. यहां उन्होंने 11.25 बजे विभिन्न विकास योजनाओं का रिमोट से उद्घाटन किया. इसके बाद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया और निर्माणाधीन छपरा बस स्टैंड स्थल पर पहुंचकर कार्य प्रगति की समीक्षा की. करीब 11.40 बजे मुख्यमंत्री ने जन संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. निर्धारित शेड्यूल के अनुसार वे दोपहर 12.50 बजे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >