छपरा. प्रमंडलीय राजभाषा कार्यालय, सारण प्रमण्डल छपरा के तत्वावधान में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया. उधर कलेक्ट्रेट सभागार में भी एक अन्य कार्यक्रम आयोजित कर हिंदी दिवस की महता की जानकारी दी गयी. प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित परिचर्चा में आयुक्त के सचिव संजय कुमार, उपनिदेशक राजभाषा सारण प्रमण्डल, छपरा आलोक राज सहित अन्य पदाधिकारी एवं आयुक्त कार्यालय के कर्मियों ने भाग लिया. परिचर्चा में वक्ताओं ने हिंदी भाषा की उत्पत्ति से लेकर इसके विकास की जारी यात्रा एवं इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला. हिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडे ने हिंदी की उत्पत्ति और उसके इतिहास पर शानदार व्याख्यान माला प्रस्तुत किया. इस दौरान उन्होंने रामायण के कई छंदों को उद्मृत करते हुए बताया कि कहां से हिंदी के शब्द लिए गये हैं. नगर आयुक्त जब बोल रहे थे तब पूरा सभागार पिन ड्रॉप साइलेंस में बदल गया था. कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने हिंदी भाषा की उत्पत्ति से लेकर इसके विकास की जारी यात्रा पर प्रकाश डाला. हिंदी भाषा के विकास मं् अमूल्य योगदान देने वाले विभूतियों की भूमिका पर भी चर्चा की गयी. इस परिचर्चा में नगर अतुक्त छपरा, अपर समाहर्ता सारण, जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, उपनिर्वाचन पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्त्ता जेबा अर्शी एवं मिंटू चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
