बनियापुर : थाना क्षेत्र के हाफिजपुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों के लगभग दर्जन भर लोग घायल हुए. उन सभी का इलाज रेफरल अस्पताल, बनियापुर में किया गया.
दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज करायी गयीं. इसमें एक पक्ष के हजारी राय द्वारा दर्ज प्राथमिकी में राजगृह राय, लालबाबू राय, सुदामा राय, अच्छेलाल राय, ललन राय समेत पांच लोगों को नामजद किया गया.
वहीं, दूसरे पक्ष के लालबाबू राय द्वारा दर्ज प्राथमिकी में बनवारी राय, सुरेंद्र राय, हजारी राय, बिहारी राय, वकील राय, धर्मदेव राय को नामजद किया गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच तू-तू-मैं-मैं शुरू हुई, जिसने बाद में मारपीट का रूप ले लिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मंडल कारा, छपरा भेज दिया.
