मतगणना कक्ष की होगी वीडियोग्राफी

सारण स्नातक निर्वाचन. 15 मार्च को होनी है मतगणना, चप्पे-चप्पे पर प्रशासन की नजर छपरा (सदर) : सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नौ मार्च को हुए मतदान के बाद 15 मार्च को मतगणना की तैयारियों में निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल के निर्देश पर पदाधिकारी व कर्मी लगाये गये हैं. मतगणना की […]

सारण स्नातक निर्वाचन. 15 मार्च को होनी है मतगणना, चप्पे-चप्पे पर प्रशासन की नजर

छपरा (सदर) : सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नौ मार्च को हुए मतदान के बाद 15 मार्च को मतगणना की तैयारियों में निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल के निर्देश पर पदाधिकारी व कर्मी लगाये गये हैं. मतगणना की अवधि में दो जगह ड्रॉप गेट बनेगा. वहीं कुल छह स्थानों पर बीडीओ, सीओ स्तर के मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी तैनात किये जायेंगे. जिससे मतगणना परिसर में अनाधिकृत रूप से कोई प्रवेश नहीं कर पाये. वहीं पूरी अवधि में इन सभी स्थानों पर विडिओग्राफर की तैनाती रहेगी,
जिससे प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय परिसर के पूर्वी, पश्चिमी तथा प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रत्येक गतिविधि की वीडियोग्राफी की जा सके. सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम दीपक आनंद ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश निकालते हुए सभी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों को प्रात: छह बजे अपने ड्यूटी पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.
सबसे कम 62 फीसदी सीवान में तो सबसे ज्यादा 79 फीसदी मोतिहारी में मतदान : सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए देर रात तक विभिन्न जिलों से प्राप्त पीठासीन पदाधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार औसत 67 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया है. कुल 90 हजार 197 मतदाताओं में लगभग 59 हजार ने अपने मत का प्रयोग किया है. जिनमें सीवान में 62 फीसदी, छपरा में 63 फीसदी, गोपालगंज में 65 फीसदी, बेतिया में 66 फीसदी तो मोतिहारी में 79 फीसदी मत पड़े है. इससे संबंधित रिपोर्ट निर्वाची पदाधिकारी सह प्रंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल की देख-रेख में तैयार की गयी. देर रात तक प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के प्रथम तल पर बनाये गये वज्र गृह में सभी 132 बूथों की मत पेटियां जमा की गयी.
छह मजिस्ट्रेट अलग-अलग स्थानों पर होंगे तैनात
मतगणना परिसर में अनधिकृत प्रवेश पर रहेगा पूर्णत: प्रतिबंध, सेल फोन भी नहीं ले जा सकते
केवल पहचान पत्र धारकों को ही अंदर प्रवेश की अनुमति
प्रतिनियुक्त अभिकर्ताओं-निर्वाचन अभिकर्ताओं के प्रवेश पत्र की भी होगी गहन जांच
आपत्ति जनक सामग्री यथा अस्त्र-शस्त्र, दिया, सलाई, लाइटर जैसी ज्वलनशील वस्तु को भीतर ले जाने पर रोक
मोबाइल भी हॉल के अंदर ले जाने पर रोक
मतगणना कक्ष में धूम्रपान पर पूरी तरह रोक
विजयी प्रत्याशी या उनके समर्थकों द्वारा अनावश्यक नारेबाजी एवं जुलूस पर रोक
आयुक्त कार्यालय के सामने या उसके निकट मुख्य सड़क पर किसी भी वाहन के खड़ा करने पर रोक
नगर थाना चौक तथा हॉल क्रॉस स्कूल के पास बने ड्रॉप गेट पर तैनात पदाधिकारी यातायात को सामान्य बनाने में निभायेंगे भूमिका
अपर समाहर्ता अरुण कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण कुमार मतगणना परिसर के विधि व्यवस्था के होंगे प्रभारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >