अब नि:शुल्क मिलेगा गर्भ निरोधक इंजेक्शन

छपरा(सारण) : सारण प्रमंडल के सभी सरकारी अस्पतालों में अब महिलाओं को गर्भ निरोधक इंजेक्शन नि:शुल्क दिया जायेगा. सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए नयी व्यवस्था लागू कर दिया है. इसके लिए परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत छाया और अंतरा योजना शुरू किया गया है. इसके कार्यान्वयन के लिए चिकित्सकों का दो दिवसीय प्रमंडल स्तरीय […]

छपरा(सारण) : सारण प्रमंडल के सभी सरकारी अस्पतालों में अब महिलाओं को गर्भ निरोधक इंजेक्शन नि:शुल्क दिया जायेगा. सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए नयी व्यवस्था लागू कर दिया है. इसके लिए परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत छाया और अंतरा योजना शुरू किया गया है.

इसके कार्यान्वयन के लिए चिकित्सकों का दो दिवसीय प्रमंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को सदर अस्पताल में शुरू हो गया. कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय स्वास्थ्य अपर निदेशक डॉ अरुण कुमार सिंह ने किया और कहा कि अब तक परिवार नियोजन के लिए सीमित संसाधन थे. सरकारी अस्पतालों में गर्भ निरोधक इंजेक्शन लगाने की व्यवस्था की कमी थी जिसे दूर कर दिया गया है. इस व्यवस्था के लागू होने से जनसंख्या नियंत्रण में काफी सहूलियत होगी. अनचाहे गर्भ को रोका जा सकेगा. दो बच्चों के जन्म में अंतर रखा जा सकेगा और प्रसव के दौरान होने वाली मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी आयेगी.

उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक बेहतर ढंग से प्रशिक्षण हासिल करें और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान करें. क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक अनिशा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के महत्व और उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में इस कार्यक्रम को लागू किया जा रहा है. यहां से प्रशिक्षण हासिल करने वाले चिकित्सक अपने अपने केन्द्र के सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का काम करेंगे. इस अवसर पर डॉ संजीव रंजन, डॉ राकेश कुमार, डॉ हर्षवर्द्धन कुमार, डॉ किरण ओझा, डॉ शाजिया ब्रदर समेत सभी चिकित्सकों ने हिस्सा लिया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >