छपरा (सदर) : छपरा शहर में कचरा प्रबंधन और निस्तारण अधिनियम 2016 के उल्लंघन को लेकर राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल में मुकदमा दायर किया गया है. वेटरन फोरम फॉर ट्रांसपेेंरेंसी इन पब्लिक लाइफ ने दायर वाद संख्या 1486/17 में बताया है कि छपरा नगर पर्षद के पदाधिकारी जहां-तहां खुले स्थानों पर या छोटे-बड़े गड्ढे या तालाब में कूड़ा-कचरा भर दे रहे हैं.
दर्ज मुकदमे में प्रतिवादी के रूप में शहरी विकास मंत्री बिहार सरकार, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला पदाधिकारी सारण तथा कार्यपालक पदाधिकारी, छपरा नगर परिषद शामिल किया है. मुकदमे में शहर के एक छोड़ से लेकर दूसरे छोड़ तक जगह-जगह कूड़ा-कचरा जमा करने के विरोध में नागरिकों के आवेदन एवं विरोध स्वरूप हस्ताक्षर भी सौंपा गया है. 6 मार्च को दायर मुकदमे के बाद अन्य संस्थाएं भी ग्रीन ट्रिब्यूनल में मुकदमा दायर करने की तैयारी में है. जानकारी फोरम के सचिव रमेश प्रसाद ने विज्ञप्ति जारी कर दी.
