भूमि अधिग्रहण के लिए राशि मुहैया कराये सरकार
छपरा (सारण) : सात निश्चय योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए सरकार भूमि अधिग्रहण के मद में अलग से राशि मुहैया कराये. उक्त बातें जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने सारण जिला मुखिया संघ की बैठक में रविवार को कहीं. अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि सरकार ने ग्रामीण टोला सड़क निश्चय योजना शुरू की है, लेकिन पंचायतों में एक टोला से दूसरे टोला तक सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण करने की जरूरत है. इस मद में कोई राशि सरकार ने मुहैया नहीं कराया है.
जबकि इसी योजना के तहत पंचायतों को छोड़कर अन्य निकायों को राशि आवंटित किया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार पंचायतों के साथ दोहरी नीति अपना रही है और पंचायतों के साथ भेदभाव कर रही है. बैठक में विन्देश्वरी राय, बिश्वनाथ राय, धनंजय सिंह, विजय राय, सुरेन्द्र यादव, अशोक सिंह, महेश राय, छोटे लाल राय, वीरेन्द्र प्रसाद यादव, दिनेश यादव, लगन साह आदि ने भाग लिया.
