सारण : जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह द्वारा पत्रकार संतोष गुप्ता के साथ किये गए दुर्व्यवहार के मामले की जांच करने पटना से एक टीम रविवार को छपरा पहुंची. पार्टी के सारण जिला प्रभारी व पूर्व विधायक मंजीत सिंह के नेतृत्व में गठित इस टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया तथा पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू से घंटो इस मुद्दे पर चर्चा की. जांच के बाद सारण जिला के प्रभारी व पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने पत्रकारों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए जांच की रिपोर्ट जल्द ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचाने की बात कहीं. उन्होंने कहा कि जो भी हुआ वह निंदनीय है.
पार्टी आलाकमान के निर्देश पर इस घटना को पूरी पारदर्शिता से जांच किया गया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस मुद्दे पर काफी गंभीर हैं. इस मौके पर जिला जदयू के कई कार्यकर्ता तथा दूसरे पक्ष से जुड़े पत्रकार भी मौजूद रहे.
दुर्व्यवहार के मामले जदयू टीम ने की जांच
सारण : जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह द्वारा पत्रकार संतोष गुप्ता के साथ किये गए दुर्व्यवहार के मामले की जांच करने पटना से एक टीम रविवार को छपरा पहुंची. पार्टी के सारण जिला प्रभारी व पूर्व विधायक मंजीत सिंह के नेतृत्व में गठित इस टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर पूरे घटनाक्रम का […]
