ऑनलाइन आवेदन देकर लें वीआइपी नंबर

छपरा(सारण) : अपनी गाड़ी के लिए वीआइपी नंबर चाहते हैं तो इसके लिए आपको परिवहन कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. सरकार ने इस प्रक्रिया को आसान बना दिया है. कोई भी नागरिक इन नंबरों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है. ऑनलाइन आवेदन के आधार पर ही नंबर की नीलामी होगी. इसके […]

छपरा(सारण) : अपनी गाड़ी के लिए वीआइपी नंबर चाहते हैं तो इसके लिए आपको परिवहन कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. सरकार ने इस प्रक्रिया को आसान बना दिया है. कोई भी नागरिक इन नंबरों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है. ऑनलाइन आवेदन के आधार पर ही नंबर की नीलामी होगी.

इसके लिए परिवहन विभाग के सॉफ्टवेयर में भी बदलाव किये गये हैं. इस सॉफ्टवेयर की मदद से कोई भी नागरिक ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेगा. अब तक जिस भी व्यक्ति को वीआइपी नंबर की आवश्यकता होती थी. उस व्यक्ति को विभाग के पास एक मेल करना होता था. बाद में उसे नीलामी सिस्टम में शामिल किया जाता था.

क्या कहते हैं अधिकारी
मनपसंद नंबर के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था की गयी है. वाहनों के वीआइपी नंबरों या मन पसंद नंबरों का न्यूनतम रेट निर्धारित है. अधिकतम बोली लगाने वाले को ही यह नंबर दिया जायेगा.
अंजय कुमार राय, प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी, सारण
अब ऑनलाइन आवेदन करने पर भी मिलेगा वाहनों का वीआइपी नंबर
पांच लाख से 20 हजार रुपये तक में मिलेगा मनचाहा नंबर
क्या है प्रक्रिया : परिवहन विभाग की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू.ट्रांसपोर्ट.बिहार.जीओभी.(www.transport.bihar.gov.in)इन पर जाकर कोई भी नागरिक अपने मनपसंद नंबर के लिए आवेदन कर सकता है. यह नंबर नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से जारी किया जायेगा. इसके न्यूनतम दाम सरकार ने तय किये हैं.
सर्वाधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को यह नंबर जारी किया जायेगा. सोमवार से बुधवार तक नंबर के लिए आवेदन होगा. इसके बाद गुरुवार व शुक्रवार को नंबर का आवंटन होगा.
20,000 से 5 लाख तक के नंबर
नंबरमूल्य (रुपये में)
0001 05 लाख
0002 – 0009 03 लाख
0010 – 0099 02 लाख
0786 – 1000 02 लाख
0100 – 011101 लाख
0200 01 लाख
विशेष तौर पर मांगे जाने वाले नंबर 20 हजार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >