छपरा (कोर्ट) : गुजरात के उद्योगपति पुत्र सोहैल हिंगोरा के अपहरण मामले में सीआइडी के अधिकारी शिवकुमार ने कोर्ट में प्रस्तुत हो अपनी गवाही दर्ज करवायी. एडीजे प्रथम अशोक कुमार गुप्ता के कोर्ट में चल रहे हिंगोरा मामले के सत्रवाद 283/14 में गवाही के लिए तिथि निर्धारित थी. अभियोजन की ओर से पुलिस अधिकारी श्री कुमार जो मामले में गठित एसआइटी के सदस्य हैं ने कोर्ट के समक्ष अपनी गवाही दी. गवाह का परीक्षण एपीपी रामनारायण प्रसाद ने किया तो वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता बीरेश चौबे समेत अन्य ने प्रति परीक्षण के लिए अगले दिन की समय की मांग की.
सोहैल हिंगोरा मामले में सीआइडी अधिकारी शिवकुमार ने दी गवाही
छपरा (कोर्ट) : गुजरात के उद्योगपति पुत्र सोहैल हिंगोरा के अपहरण मामले में सीआइडी के अधिकारी शिवकुमार ने कोर्ट में प्रस्तुत हो अपनी गवाही दर्ज करवायी. एडीजे प्रथम अशोक कुमार गुप्ता के कोर्ट में चल रहे हिंगोरा मामले के सत्रवाद 283/14 में गवाही के लिए तिथि निर्धारित थी. अभियोजन की ओर से पुलिस अधिकारी श्री […]

जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. बचाव पक्ष की ओर से गवाह का प्रतिपरीक्षण किया जायेगा. ज्ञात हो की हिंगोरा मामले में दो सत्रवाद चल रहा है. जिसमे दूसरे सत्रवाद 404/15 में गवाही होगी. वहीं मामले में आरोपित रंजीत कुमार सिंह को मंडल कारा से कोर्ट में पेश किया गया तथा अन्य आरोपितों ने अपनी अपनी हाजिरी दिया.