छपरा (सारण) : रिविलगंज थाना क्षेत्र के गौतम स्थान बीन टोली के पास टेंपो चालक की लापरवाही के कारण चारपाई पर सो रहे तीन वर्षीय अबोध बालक की मौत मंगलवार को हो गयी. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि टेंपो को जब्त कर लिया गया है और उसी मुहल्ले के निवासी चालक ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. मृतक श्री भगवान महतो का पुत्र तीन वर्षीय संजय बताया जाता है. श्री भगवान के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
चारपाई पर सो रहे बच्चे को टेंपो ने कुचला, मौत
छपरा (सारण) : रिविलगंज थाना क्षेत्र के गौतम स्थान बीन टोली के पास टेंपो चालक की लापरवाही के कारण चारपाई पर सो रहे तीन वर्षीय अबोध बालक की मौत मंगलवार को हो गयी. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि टेंपो को जब्त कर लिया गया है और उसी मुहल्ले के निवासी चालक ओमप्रकाश को गिरफ्तार […]

पुलिस ने बताया कि अनियंत्रित ढंग से टेंपो चलाये जाने के कारण वह चारपाई पर चढ़ गया, जिस पर सो रहे बालक की मौत टेंपो से कुचल कर हो गयी. शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
टेंपो को किया जब्त
हाइकोर्ट की शरण में व्यवसायी