छपरा (सारण) : भगवान बाजार थाने की पुलिस ने कटरा बरादरी मुहल्ले में छापेमारी कर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसी मुहल्ले के गोपी चौधरी के पुत्र मोहन चौधरी को 15 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. वह दिलियारहीमपुर दियारा से शराब लेकर बेचने आया था. इस संबंध में कारोबारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है और जेल भेजा जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब कारोबारियों के खिलाफ नियमित रूप से लगातार छापेमारी की जा रही है.
15 ली. शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
छपरा (सारण) : भगवान बाजार थाने की पुलिस ने कटरा बरादरी मुहल्ले में छापेमारी कर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसी मुहल्ले के गोपी चौधरी के पुत्र मोहन चौधरी को 15 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया […]
