तरैया : प्रखंड के वाइडीबीएस कॉलेज तरैया के ग्राउंड में आगामी 22 जनवरी से प्रारंभ होने वाला वाइपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए शानदार पीच बनने लगा है. करीब एक दर्जन मजदूर व दो तीन मशीन प्रति दिन कार्य कर रहा है. इस काम पर लगातार निगरानी वाइपीएल के संयोजक युवराज सुधीर सिंह कर रहे हैं.
वाइपीएल के छठे संस्करण को यादगार व सफल बनाने के लिए वे अपने सहयोगियों समेत लगातार लगे हुए हैं. शुक्रवार को कार्यों का निरीक्षण किया गया. वाइपीएल के मीडिया प्रभारी सह तरैया पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि पीच के अलावे तीन ढाला बनवाया गया है. एक ढाला से महिला क्रिकेट प्रेमी, दूसरे ढाला से पुरुष खेल प्रेमी तथा तीसरे ढाला से अतिथियों का प्रवेश होगा.
उन्होंने बताया कि तरैया बाजार से ग्राउंड तक जाने वाले रास्ते में बने गड्ढे को भर कर ठीक किया जा रहा है.संयोजक ने कार्य में लगे लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उम्दा किस्म का ग्राउंड बनाने की बात कही. निरीक्षण के मौके पर रंजन सिंह, बाला पठान, पिंटू सिंह, मधु सिंह, शेर सिंह, राहुल कुमार सिंह, वीरेंद्र राय, बिटू सिंह, लालू खान, चंदन व वाई पी एल कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे.
