दो सड़कों का हुआ शिलान्यास

तरैया : मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रखंड में दो सड़क निर्माण के लिए शुक्रवार को तरैया विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया. इधर डेवढ़ी एसएच 73 सड़क से भावलपुर जाने वाली सड़क का शिलान्यास किया. उक्त सड़क की लंबाई 2.60 किमी की है जो एक करोड़ 98 लाख की […]

तरैया : मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रखंड में दो सड़क निर्माण के लिए शुक्रवार को तरैया विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया. इधर डेवढ़ी एसएच 73 सड़क से भावलपुर जाने वाली सड़क का शिलान्यास किया. उक्त सड़क की लंबाई 2.60 किमी की है जो एक करोड़ 98 लाख की लागत से बनेगा. वहीं पचभिंडा एसएच 73 हनुमान मंदिर से पचभिंडा बेलहर कुशवाहा टोला जाने वाली सड़क एक करोड़ 35 लाख की लागत से बनेंगे. शिलान्यास के बाद जेके सड़क निर्माण कंपनी के अभिकर्ता विधायक राय को शॉल से सम्मानित किया.
तत्पश्चात सभा को संबोधित करते हुए विधायक राय ने कहा कि विधानसभा के सभी बदहाल सड़कों का स्थिति सुधारी जायेगी. वहीं आवागमन को सुलभ बनाने के लिए मेरा प्रयास जारी है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बीर बहादुर राय,विजय कुमार यादव, पूर्व बीडीसी मनोज राय, डॉ मनोज पंडित, रवींद्र राय, मुखिया मुकेश कुमार यादव, तारकेश्वर राय, मनोज कुशवाहा, संजय सिंह,भिखारी राय,हरेंद्र राय आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >