अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के प्रति सरकार तत्पर

छपरा (सारण) : राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा में तत्पर है. सरकार उनके विकास हेतु अनेको कदम उठा रही है. उक्त बातें राजद विधायक जितेद्र कुमार राय ने जिला राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक में शुक्रवार को कही. श्री राय ने अपने आवास पर बैठक में कहा कि केंद्र सरकार के सौतेलपान से […]

छपरा (सारण) : राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा में तत्पर है. सरकार उनके विकास हेतु अनेको कदम उठा रही है. उक्त बातें राजद विधायक जितेद्र कुमार राय ने जिला राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक में शुक्रवार को कही. श्री राय ने अपने आवास पर बैठक में कहा कि केंद्र सरकार के सौतेलपान से राज्य के अल्पसंख्यकों को केंद्रीय योजनाओं में भागीदारी नहीं मिल रही है.
उन्होंने कहा कि सुबे के महागठबंधन की सरकार लालूजी एवं नीतीश के नेतृत्व में राज्य सरकार उनके हित में अनेको कदम उठायी है. बैठक में अपने कमेटी का विस्तार भी किया जिनमें मुख्य रूप से नेयाज अहमद उपाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष इसुआपुर-मो. अजमल पानापुर, मो कलाम, नगर हन्नान खां, मढ़ौरा प्रवेज आलम गुड्डू आदि शामिल थे.
बाद में जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ट राजद के साथियों ने जिलाध्यक्ष मन्नान खा के नेतृत्व में मढ़ौरा के राजद विधायक जितेंद्र राय एवं जिलाध्यक्ष राजद जिलानी मोबिन को शॉल देकर अभिनंदन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >