पीएनबी शाखा के बाहर उमड़ी ग्राहकों की भीड़.

दरियापुर बैंक की शाखा में युवकों ने किया हंगामा दरियापुर (सारण) : प्रखंड क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक की डेरनी शाखा में सोमवार के दोपहर पैसा एक्सचेंज कराने पहुंचे कुछ युवकों ने हंगामा करते हुए काउंटर तक तोड़ डाली. हालांकि शाखा प्रबंधक बैधनाथ वर्मा ने उग्र भीड़ को समझा कर शांत कराया. लेकिन कुछ देर […]

दरियापुर बैंक की शाखा में युवकों ने किया हंगामा

दरियापुर (सारण) : प्रखंड क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक की डेरनी शाखा में सोमवार के दोपहर पैसा एक्सचेंज कराने पहुंचे कुछ युवकों ने हंगामा करते हुए काउंटर तक तोड़ डाली. हालांकि शाखा प्रबंधक बैधनाथ वर्मा ने उग्र भीड़ को समझा कर शांत कराया. लेकिन कुछ देर तक बैंक कार्य प्रभवित हुआ. इसके बाद पैसा एक्सचेंज बंद कर खाता धारक को जमा-निकासी चलती रही. इस संबंध में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि बैंक में लगे सीसी टीवी फुटेज के माध्यम से वैसे युवक को पहचान कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >