राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार से सम्मानित हुए देवेश
छपरा (सदर) : मानव सेवा व बाल कल्याण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले सारण के देवेश नाथ दीक्षित को बाल दिवस के अवसर पर सोमवार को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया. दोपहर राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति भवन प्रणव मुखर्जी ने […]
छपरा (सदर) : मानव सेवा व बाल कल्याण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले सारण के देवेश नाथ दीक्षित को बाल दिवस के अवसर पर सोमवार को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया. दोपहर राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति भवन प्रणव मुखर्जी ने दीक्षित को एक लाख रुपये का चेक,
रजत पदक तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया. इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास के केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के अलावा अन्य विभागीय वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. इस अवसर पर पूरे भारत के तीन व्यक्तियों में बिहार के सारण के देवेश के अलावें केरल तथा झारखंड के चयनित शामिल थे. दरियापुर प्रखंड के बेला गांव में जन्में देवेश रासायन विज्ञान में स्नातकोत्तर हैं. दीक्षित ने 1996 से मानव सेवा के क्षेत्र में कार्य शुरू किया. वर्तमान में भूले-भटके बच्चों को बेहतर जीवन देने में लगे है.
वहीं इसके पूर्व सीडब्लूसी के अध्यक्ष के अलावा रोगी कल्याण समिति, बाल अनुश्रवण हेतु टास्क फोर्स समेत डेढ़ दर्जन संस्थाओं की जिम्मेवारी निभाने वाले देवेश ने आपदा से जुझने वाले बालकों को बचाने, जोखिम ग्रस्त बच्चों के कल्याण, बाल विवाह व बाल मजदूरी रोकने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. राष्ट्रपति से पुरस्कार मिलने के बाद बातचीत में देवेश ने कहा कि पुरस्कार के रूप में नकद मिली राशि को लावारिस, लाचार व भूले-भटके बच्चों की बेहतरी में खर्च करेंगे. साथ ही मानव सेवा के क्षेत्र में और बेहतर ढंग से कार्य करने का प्रयास करेंगे.