अंधेरे में हो रहा अवैध बालू का कारोबार
छपरा : जिला प्रशासन के चौकसी के बाद भी अवैध बालू कारोबारियों के हौसले कम नहीं हो रहे हैं. डोरीगंज संवाददाता के अनुसार दो अलग-अलग थाना क्षेत्रो मे शनिवार की रात सदर सीओ तथा एसडीओ के द्वारा अचानक की गयी छापेमारी के दौरान डोरीगंज में पांच तथा मुफ्फसिल मे नौ बालू लदी ट्रक पकड़ी गयी. […]
छपरा : जिला प्रशासन के चौकसी के बाद भी अवैध बालू कारोबारियों के हौसले कम नहीं हो रहे हैं. डोरीगंज संवाददाता के अनुसार दो अलग-अलग थाना क्षेत्रो मे शनिवार की रात सदर सीओ तथा एसडीओ के द्वारा अचानक की गयी छापेमारी के दौरान डोरीगंज में पांच तथा मुफ्फसिल मे नौ बालू लदी ट्रक पकड़ी गयी.
जिसके दौरान सदर सीओ के मुताबिक नौ ट्रकों की भेल भी तोड़ी गयी. सीओ ने बताया कि एक चालक भी पकड़ा गया है. सभी पकड़े गए ट्रको पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है.
मुफ्फसिल मे पांच तथा डोरीगंज मे 9 ट्रको पर मामले दर्ज कराये जा चूके है. जिसमे 5 ट्रक एसडीओ द्वारा पकड़ी गयी है. इसकी जानकारी सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने दी.