छपरा (सारण) : जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के रामपुर खोर्रम गांव के विपिन कुमार गिरि की मौत सड़क दुर्घटना में सोमवार की रात हो गयी. बताया जाता है कि दुर्घटना में घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में देर रात भरती कराया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
मृतक बालेश्वर गिरि के पुत्र बताये जाते है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया. इस संबंध में पुलिस ने एक मामला दर्ज की है.
