मढौरा : मढौरा के अवारी गांव में सोमवार सुबह बिजली के करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. बताया जाता है कि मृतक रामप्रयाग सिंह का 35 वर्षीय पुत्र भैरो सिंह था. वह सुबह उठकर चापाकल चलाने जैसे ही गया, इसी दौरान बिजली के करेेेेंट का झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. भैरो सिंह पिता का बुढ़ापे का एकलौता सहारा था
, जो पिता के आंखो के सामने ही हादसे का शिकार हुआ तो परिवार पर विपत्ति की पहाड़ टूट परी. जानकारी के अनुसार भैरो सिंह शादीशुदा था जिसकी सात संतानों मे केवल एक बेटी की शादी कर पाया था,अब छह संतानों की परवरिश का पूरा भार बूढे बाप और उसकी पत्नी पर आ गयी है.
