जलजमाव व विषैले जीवों के प्रकोप से परेशानी

बनियापुर : लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से जहां एक ओर किसानो में खुशी देखी जा रही है. वहीं कई जगहों पर जलजमाव होने से परेशानी भी खड़ी हो गयी है. बरसात का मौसम होने और विषैले कीटों के प्रकोप से लोगो में भय व्याप्त है. प्राथमिक विद्यालय कन्हौली के परिसर में दो […]

बनियापुर : लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से जहां एक ओर किसानो में खुशी देखी जा रही है. वहीं कई जगहों पर जलजमाव होने से परेशानी भी खड़ी हो गयी है. बरसात का मौसम होने और विषैले कीटों के प्रकोप से लोगो में भय व्याप्त है. प्राथमिक विद्यालय कन्हौली के परिसर में दो फूट से ज्यादा जलजमाव होने की वजह से बच्चों को घुटने तक पानी को पार कर विद्यालय में जाना पड़ रहा है.

विद्यालय परिसर में जलजमाव को लेकर छात्रों और शिक्षकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. खासकर छोटे बच्चों और महिला शिक्षकों को पानी को पार करने में गिरने का भय बना रहता है. बारिश की वजह से गत सोमवार को स्थिति इतनी विकराल हो गयी की छात्रों को बगैर पठन-पाठन के ही घर वापस लौटना पड़ा. वहीं जान जोखिम में डाल येन-केन प्रकारेण शिक्षक विद्यालय पहुंचे. शिक्षकों ने बताया कि परिसर में जलजमाव की चलते सांप -बिच्छु तैरते नजर आ रहे है.
जिससे हर समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है. वहीं लगातार जल-जमाव को लेकर परिसर में लगे पुराने बरगद के पेड़ की भी गिरने की आशंका प्रबल हो गयी है. इन परिस्थितियों के बिच छात्रो के प्रभावित होने को लेकर शिक्षको में हर समय डर बना रहता है. वहीं पानी में गंदगी होने की वजह से संक्रामक रोग फैलने की भी आशंका जतायी जा रही.
आस-पास के अभिभावको ने बताया कि सड़क के किनारे बने गड्ढों के अतिक्रमण को ले जल निकासी का मार्ग अवरुद्ध होने से जल-जमाव की समस्या उत्पन्न हुई है. विभागीय स्तर पर समस्या को लेकर कोई ठोस पहल नहीं किये जाने से अभिभावको और शिक्षको में रोष व्याप्त है. एचएम मंजू कुमारी ने बताया की हर वर्ष बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से दो-चार होना पड़ता है. मामले की सूचना बीईओ को दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >