तरैया में एटीएम की स्थिति बदतर

तरैया : ऑल टाइम मनी देने वाला एटीएम की स्थिति तरैया में खस्ताहाल है. जब भी ग्राहक एटीएम में पैसे के लिये जाते हैं तो लिंक फेल या पैसा नहीं रहना आम बात हो गयी है. तरैया के एटीएम की खस्ताहाल स्थिति को देख ग्राहक भड़क गये और उसमें लगा पारदर्शी दरवाजा को तोड़ डाला. […]

तरैया : ऑल टाइम मनी देने वाला एटीएम की स्थिति तरैया में खस्ताहाल है. जब भी ग्राहक एटीएम में पैसे के लिये जाते हैं तो लिंक फेल या पैसा नहीं रहना आम बात हो गयी है. तरैया के एटीएम की खस्ताहाल स्थिति को देख ग्राहक भड़क गये और उसमें लगा पारदर्शी दरवाजा को तोड़ डाला. तरैया बाजार स्थित अमनौर रोड में स्टेट हाइवे 104 के किनारे स्थित स्टेट बैंक के एटीएम को लोगों ने मंगलवार की सुबह निशाना बनाया और एटीएम में पैसा नहीं रहने पर उसके पारदर्शी दरवाजे को तोड़ दिया .

यह एटीएम तो कमोबेश चलता भी है पर‍ंतु स्टेट बैंक तरैया से जुड़े एक और एटीएम में या तो हमेशा ताला ही लगा रहता है. जबकि वास्तविकता यह है कि बैंक के शाखा प्रबंधक या अन्य पदाधिकारी इसमें पैसा डालते ही नहीं हैं. पैसा डालने में हमेशा आनाकानी करते रहते हैं. ग्राहकों का आरोप है कि बैंक उनके खाते से एटीएम उपयोग का सालाना चार्ज काट लेता है.

स्टेट बैंक के एटीएम को लोगों ने बनाया निशाना
लिंक फेल रहना व एटीएम में पैसा नहीं रहना आम बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >