बनियापुर : थाना क्षेत्र के कन्हौली मनोहर के मिसकारी टोला कटहा पोखर में डूब कर सोमवार को तीन छात्र-छात्राओं की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद तीनों शवों को पोखर से निकाला. मृतकों में मिसकारी टोला निवासी अशोक प्रसाद के आठ वर्षीय पुत्र और नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कन्हौली मनोहर के चौथे वर्ग का छात्र सूरज कुमार, उसकी 13 वर्षीय बहन गोल्डी कुमारी जो मध्य विद्यालय पैगंबरपुर में छठे वर्ग की छात्रा थी एवं इसी स्कूल की छठे वर्ग की छात्रा व मिसकारी टोला निवासी त्रिलोकी प्रसाद की तेरह वर्षीय बेटी लक्ष्मी कुमारी शामिल है. तीनों बच्चे एक ही परिवार के थे.
डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चे मरे
बनियापुर : थाना क्षेत्र के कन्हौली मनोहर के मिसकारी टोला कटहा पोखर में डूब कर सोमवार को तीन छात्र-छात्राओं की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद तीनों शवों को पोखर से निकाला. मृतकों में मिसकारी टोला निवासी अशोक प्रसाद के आठ वर्षीय पुत्र और नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कन्हौली मनोहर के चौथे वर्ग […]

घटना की सूचना पर सीओ ललन प्रसाद सिंह, एएसआई मनजीतन प्रसाद घटना स्थल पर पहुंचे. परिजनों ने बताया कि स्कूल में टिफिन होने पर गोल्डी एवं लक्ष्मी स्कूल से घर जा रही थी तभी रास्ते में बहन को जाते देख भाई सूरज भी अपने विद्यालय से निकल कर उनके साथ हो लिया. तीनों खेलते हुए पोखर के पास पहुंचे तथा घोंघा पकड़ने के लिए पोखर में घुस गये. पोखर के पानी का अंदाजा नहीं होने के कारण तीनों गहरे पानी में चले गये. जब वे
डूबने से एक ही परिवार…
डूबने लगे तो चिल्लाने लगे लेकिन आस-पास कोई नहीं था. कुछ दूरी पर खड़े एक व्यक्ति ने तीनों बच्चों को तालाब की ओर जाते देखा था. बाद में बच्चों की खोज होने लगी तो पूछताछ में पता चला कि बच्चे तालाब के किनारे गये थे. तब ग्रामीणों की सघन तलाशी के बाद पहले दो तथा काफी देर के बाद गोल्डी की लाश मिली. घटना के बाद से पीड़ित परिवार समेत पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
घटना बनियापुर प्रखंड के कन्हौली मनोहर गांव की
तीनों मृतक एक ही परिवार के