डोरीगंज (छपरा). छपरा-पटना मुख्य मार्ग स्थित घेघटा पशु मेला मे शुक्रवार को मवेशियों से लदे बड़े और छोटे वाहनों के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे व्यापारियों की भीड़ के कारण छपरा-पटना मुख्य मार्ग पर लगे महाजाम के कारण घंटो आवागमन को लेकर लोग हलकान रहे. स्कूल और कॉलेज के लिए सुबह निकले छात्र व सरकारी दफ्तरों के कर्मी साइकिल व मोटरसाइकिल पर घंटो रेंगते नजर आये.
मौके पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस व मेला प्रबंधन के सदस्यों के घंटो मशक्कत के बाद जाम साढ़े दस बजे समाप्त हुआ. स्थानीय लोगो ने बताया कि मेले के कारण भीड़ तो होती ही रही है. किन्तु मेला प्रबंधन इसको लेकर खुद अपने वॉलेन्टियर्स के व्यापारियों के वाहनों को पार्किंग करता रहा है. अचानक बड़ी संख्या में व्यापारियों के पहुंचने की वजह से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई.
जाम तो पहली घटना है. किन्तु, रौजा मुख्य सड़क के किनारे मरम्मत के लिए चालकों की ओर से खड़ा किये गये वाहनो से तो आये दिन रोज जाम से परेशान होना पड़ता है. जहां सड़कों पर ही यत्र-तत्र बेतरतीब ढंग से वाहनें खड़ी कर चालक फरार हो जाते है.
