छपरा (सारण) : प्राथमिक विद्यालय छोटा तेलपा को हैप्पी स्कूल के रूप में इनर व्हील क्लब विकसित करेगा. उक्त बातें इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष किरण सहाय ने कही. छोटा-तेलपा स्थित प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल बैग तथा टॉफी का वितरण क्लब की ओर से किया गया और अध्यक्षता ने कहा कि इस विद्यालय के भी छात्र-छात्राओं को प्राइवेट स्कूल के छात्रों की तरह अप टू डेट किया जायेगा.
इस अवसर पर आधा दर्जन शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया. जिसमें कौशल चौधरी, ज्योति कुमारी, सितारा जबी, कुमारी शुभनयन आदि शामिल है. इस अवसर पर वीणा शरण, गायत्री आर्याणी, शैला जैन, करूणा सिन्हा, अर्पणा मिश्रा, सोनी अग्रवाल, शैला जैन, करूणा सिन्हा, अपर्णा मिश्रा, सोनी अग्रवाल, अनुराधा सिन्हा, अर्चना रास्तों, डॉ मधुलिका तिवारी आदि ने अपने-अपने विचार रखें. संचालन रानी सिन्हा, धन्यवाद ज्ञापन आशा शरण ने किया. वहीं रोट्रैक्ट क्लब ऑफ छपरा सिटी मौना स्थित जलेश्वर मिश्र मध्य विद्यालय को शुक्रवार को गोद लिया तथा विद्यालय के छात्रों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण क्लब की ओर से किया गया. विद्यालय में लगने हेतु क्लब की ओर से सिलिंग फैन भी दिया गया.
