कपड़ा दुकान में हजारों की चोरी

दाउदपुर (मांझी) : स्थानीय बाजार स्थित आजाद ड्रेसेज रेडीमेड कपड़ा दुकान में चोरों ने नकद समेत हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी सोमवार की रात कर ली. पुरानी चट्टी निवासी अजूबा हुसैन प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान शाम को बंद कर घर चले गये और अगले दिन सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे, तो दुकान […]

दाउदपुर (मांझी) : स्थानीय बाजार स्थित आजाद ड्रेसेज रेडीमेड कपड़ा दुकान में चोरों ने नकद समेत हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी सोमवार की रात कर ली. पुरानी चट्टी निवासी अजूबा हुसैन प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान शाम को बंद कर घर चले गये और अगले दिन सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे, तो दुकान का ताला लगा सिकड़ टूटा देख कर घबड़ा गये. जैसे ही दुकान खोली, तो सारा सामान बिखरा पड़ा देख कर उनके होश उड़ गये.

दुकानदार ने बताया कि रेक में रखे जींस पैंट 20 पीस, टी शर्ट 30 पीस, जींस का हाफ पैंट 15 पीस सहित गल्ले से 2500 नकदी की चोरी की गयी है. दुकानदार ने लिखित शिकायत पुलिस को दी है. थानाध्यक्ष राज कौशल ने बताया कि दुकान का ताला नहीं टूटा है. मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >