दाउदपुर (मांझी) : थाना क्षेत्र के मैरवां गांव में पांच दिवसीय शिव प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कलशयात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा में शामिल बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु सहित बच्चे पैदल पिलुई गांव के हरेश्वर नाथ धाम पहुंचे और मंदिर परिसर स्थित तालाब से पवित्र जल लेकर कोहड़ा बाजार नसिरा होते हुए यज्ञ स्थल आये. कोहड़ा शिव मंदिर सह पोखड़ा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जलपान आदि की व्यवस्था की गयी थी. आचार्य रामानुज त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्रामीणों के सहयोग से यज्ञ का आयोजन किया गया है.
महायज्ञ को लेकर निकली कलशयात्रा
दाउदपुर (मांझी) : थाना क्षेत्र के मैरवां गांव में पांच दिवसीय शिव प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कलशयात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा में शामिल बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु सहित बच्चे पैदल पिलुई गांव के हरेश्वर नाथ धाम पहुंचे और मंदिर परिसर स्थित तालाब से पवित्र जल लेकर कोहड़ा बाजार नसिरा होते हुए यज्ञ स्थल […]

नवनिर्मित मंदिर के पुजारी दयानंद सरस्वती उर्फ पगला बाबा ने बताया कि 11 जुलाई को नगर परिक्रमा, पंचांग पूजन, जलाधिवास, अन्नाधिवास, 12 जुलाई को वेदी पूजन, फलाधिवास व पुष्पाधिवास, 13 जुलाई को प्राणप्रतिष्ठा, 14 जुलाई को पूर्णाहुति व प्रसाद
वितरण के साथ यज्ञ का समापन होगा. इस दौरान प्रतिदिन दोपहर बाद
प्रवचन व रात्रि में लोग रामलीला का आनंद उठा सकेंगे.