परसा : आठ जुलाई को स्थानीय पीएन कॉलेज में होने वाले प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कॉलेज परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. चुनाव को लेकर बीडीओ धर्मवीर कुमार ने बताया कि कॉलेज परिसर में नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य पदाधिकारी को छोड़कर अन्य लोगों की प्रवेश पर प्रतिबन्ध रहेगा. चुनाव सदर एसडीओ के नेतृत्व में संपन्न होगा.
कॉलेज परिसर में प्रवेश के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा जांच कर प्रवेश दिया जायेगा, ताकि समिति सदस्य और पदाधिकारी को छोर कोई अन्य व्यक्ति प्रवेश नही कर सके. चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त कराने के लिए पुलिस द्वारा कई अहम कदम उठाया गया है. थानाध्यक्ष राजरूप राय के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था और चुनाव को शांति पूर्ण कराने के लिए कॉलेज के दोनों द्वार पर जांच के लिए पुलिस तैनात किया जायेगा. साथ ही क्षेत्र के कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया जायेगा.
