ब्रजदेव अध्यक्ष, तो वीर बहादुर बने सचिव
छपरा (सदर) : प्रमंडलीय माध्यमिक शिक्षक संघ के त्रिवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजाजी राजेश गुट के ब्रजदेव सिंह यादव तो सचिव पद पर चुल्हन सिंह गुट के वीरबहादुर सिंह निर्वाचित घोषित किये गये. वहीं कोषाध्यक्ष पद पर भी चुल्हन सिंह गुट के ही रजनीकांत सिंह निर्वाचित हुए. उपाध्यक्ष पद पर दोनों गुट के […]
छपरा (सदर) : प्रमंडलीय माध्यमिक शिक्षक संघ के त्रिवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजाजी राजेश गुट के ब्रजदेव सिंह यादव तो सचिव पद पर चुल्हन सिंह गुट के वीरबहादुर सिंह निर्वाचित घोषित किये गये. वहीं कोषाध्यक्ष पद पर भी चुल्हन सिंह गुट के ही रजनीकांत सिंह निर्वाचित हुए. उपाध्यक्ष पद पर दोनों गुट के एक-एक उम्मीदवारों में रामनारायण सिंह तथा शिवकुमार सिंह निर्वाचित हुए.
संयुक्त सचिव के पद पर राजाजी राजेश गुट के तथा चुल्हन गुट के सभी पांच उम्मीदवारों को विजय मिली.
सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव राजाजी राजेश ने जारी विज्ञप्ति में शिक्षक नेताओं की जीत पर बधाई देते हुए शिक्षा एवं शिक्षक हित में बेहतर कार्य करने की उम्मीद जतायी.