1.35 लाख नकद व पांच लाख के गहने ले गये चोर

मुफस्सिल थाने के मीरा मुसेहरी में हुई घटना डोरीगंज (छपरा ) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मीरा मुसेहरी गांव में शनिवार की रात एक किसान के घर पिछले दरवाजे से दाखिल चोरों के द्वारा तीन कमरों के तालों को तोड़ सात सूटकेस व एक अलमारी से नकद एक लाख पैंतीस हजार समेत करीब पांच लाख […]

मुफस्सिल थाने के मीरा मुसेहरी में हुई घटना

डोरीगंज (छपरा ) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मीरा मुसेहरी गांव में शनिवार की रात एक किसान के घर पिछले दरवाजे से दाखिल चोरों के द्वारा तीन कमरों के तालों को तोड़ सात सूटकेस व एक अलमारी से नकद एक लाख पैंतीस हजार समेत करीब पांच लाख के जेवर चोरी कर लिये गये.
चोरी की घरवालों को भनक तक नहीं लगी. परिवार के लोग सुबह जगे, तो कमरो के टूटे ताले व फर्श पर बिखरे सामान, गायब सूटकेस व खुले अलमारी के लॉकर को देख सबके होश उड़ गये. पीड़ित किसान के छोटे भाई शिक्षक रासबिहारी सिंह ने बताया कि घटना की रात परिवार के कुछ सदस्य बाहर द्वार पर तथा कुछ छत पर सोये थे.
घर के कुल छह कमरों में से तीन में महिलाएं अंदर से दरवाजा बंद कर सोयी थीं तथा शेष तीन कमरों में ताले बंद कर अन्य लोग छत पर ही सोये थे. चोर पिछवाड़े से बाउंड्री वाल के अंदर दाखिल हो बैक डोर के ताले तोड़ कर अंदर प्रवेश कर गये. तीन कमरों के ताले तोड़ कर सात सूटकेस व एक अलमारी से नकद एक लाख पैंतीस हजार समेत सोने तथा चांदी के आभूषण, जिनका अनुमानित मूल्य लगभग पांच लाख के करीब होगा, चोरी कर ली.
गृहस्वामी नारायण सिंह के द्वारा पुलिस को सूचित कर अज्ञात के विरुद्ध घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मीरा मुसेहरी के चंवर में ताले तोड़ कर फेंके गये सातों सूटकेस बरामद किये, जिनके सभी गायब सामान थे. थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >