पौधारोपण कर इनर व्हील के नये सत्र का शुभारंभ
छपरा (सारण) : इनर व्हील क्लब ऑफ छपरा के नये सत्र के पदाधिकारियों ने क्लब परिसर में पौधारोपण कर अपने कार्यकाल की शुरुआत की. अध्यक्ष किरण सहाय ने कहा कि आज दुनिया के समक्ष बढ़ते प्रदूषण के गंभीर खतरे से निबटने की महत्वपूर्ण चुनौती है. इससे निबटने के लिए क्लब ने महत्वपूर्ण कार्य योजना बनायी […]
छपरा (सारण) : इनर व्हील क्लब ऑफ छपरा के नये सत्र के पदाधिकारियों ने क्लब परिसर में पौधारोपण कर अपने कार्यकाल की शुरुआत की. अध्यक्ष किरण सहाय ने कहा कि आज दुनिया के समक्ष बढ़ते प्रदूषण के गंभीर खतरे से निबटने की महत्वपूर्ण चुनौती है. इससे निबटने के लिए क्लब ने महत्वपूर्ण कार्य योजना बनायी है.
उन्होंने नये सत्र की कार्य योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि स्वच्छता, साक्षरता, स्वास्थ्य जांच, गरीब असहायों के बीच वस्त्र वितरित करने की योजना बनायी गयी है. राष्ट्रीय महत्व के स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों में भी क्लब के सभी
सदस्य अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेगी. सचिव मधुलिका तिवारी ने पौधारोपण कार्यक्रम के महत्व और उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला. इस अवसर पर रानी सिन्हा, अनुराधा सिन्हा, शैला जैन, अपर्णा मिश्र, अलका जैन, उषा विश्वकर्मा, कांति पांडेय आदि ने भाग लिया.