सारण जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव
जिला पर्षद अध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित, जबकि उपाध्यक्ष का पद है अनारक्षित
आज होने वाली बैठक व चुनाव को लेकर समाहरणालय परिसर में पूरे दिन रहेगी निषेधाज्ञा
छपरा (सदर) : सारण जिला पर्षद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर गुरुवार को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध किये हैं. निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम दीपक आनंद ने सदर एसडीओ सुनील कुमार तथा एएसपी मनीष को निर्देशित किया है कि समाहरणालय सभा कक्ष में बनाये गये बैठक एवं चुनाव कक्ष में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर रोक रहेगी.
वहीं समाहरणालय परिसर में विधि व्यवस्था के मद्देनजर धारा 144 लागू करने का निर्देश दिया है. बैठक में मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजट ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. सारण जिला पर्षद में कुल 46 पार्षद निर्वाचित होकर आये है. इनमें महिलाओं की संख्या 31 है. जिला पर्षद अध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है जबकि उपाध्यक्ष का पद अनारक्षित है. परंतु, अध्यक्ष पद के साथ-साथ उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने की महिलाओं की कवायद जारी है.
निर्वाचित कुछ महिला पार्षदों के परिजन अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के साथ-साथ उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने के लिए हर संभव उपाय करते देखे जा रहे हैं.
यदि दोनों सीटों पर पहली बार महिलाएं ही निर्वाचित हुईं, तो निश्चित तौर पर सारण जिला पर्षद के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब जिप के दोनों मुख्य पदों पर महिलाएं सुशोभित होंगी.
चुनाव का कार्यक्रम
सभी 46 सदस्यों की समाहरणालय सभागार में उपस्थिति का समय 10 बजे से 11 बजे पूर्वाह्न तक
अध्यक्ष के निर्वाचन
का कार्यक्रम
अध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र दाखिला-11.10 बजे से 11.25 बजे पूर्वाह्न तक
नामांकन पत्रों की जांच 11.25 बजे से 11.30 बजे पूर्वाह्न तक
नाम वापसी का समय-11.30 बजे से 11.35 बजे पूर्वाह्न तक
सविरोध निर्वाचन की स्थिति में मतपत्रों की तैयारी-11.35 बजे से 11.55 बजे पूर्वाह्न तक
मतदान की अवधि (यदि आवश्यक हुआ तो) 11.55 बजे पूर्वाह्न से 12.40 बजे अपराह्न तक
मतगणना-12.40 बजे से 1.10 बजे अपराह्न तक
परिणाम घोषणा एवं शपथ 1.10 बजे से 1.40 बजे अपराह्न तक
जिप के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण पूर्वाह्न 11 बजे से 11.10 बजे तक
उपाध्यक्ष के निर्वाचन
का कार्यक्रम
उपाध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र दाखिला 2.15 बजे से 2.30 बजे अपराह्न तक
नामांकन पत्रों की जांच 2.30 बजे से 2.35 बजे अपराह्न तक
नाम वापसी की अवधि 2.35 बजे से 2.45 बजे अपराह्न तक
सविरोध निर्वाचन की स्थिति में मतपत्रों की तैयारी 2.45 बजे से 3.00 बजे अपराह्न तक
मतदान (यदि आवश्यक हुआ तो) 3.00 बजे से 3.45 बजे अपराह्न तक
मतगणना 3.45 बजे से 4.15 बजे तक
परिणाम घोषणा एवं शपथ पत्र 4.15 बजे से 4.45 बजे तक
