लावारिस हालत में मिला नवजात शिशु

छपरा(सारण) : जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र केसेंदुआरी गांव में एक नवजात शिशु लावारिस हालत में रविवार की रात पाया गया, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल के एसएनसीयू में भरती कराया गया. थानाध्यक्ष शशिभूषण चौधरी ने बताया कि आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने इस बारे में सूचना दी गयी, जिसे पुलिस द्वारा बरामद […]

छपरा(सारण) : जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र केसेंदुआरी गांव में एक नवजात शिशु लावारिस हालत में रविवार की रात पाया गया, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल के एसएनसीयू में भरती कराया गया.

थानाध्यक्ष शशिभूषण चौधरी ने बताया कि आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने इस बारे में सूचना दी गयी, जिसे पुलिस द्वारा बरामद कर उपचार के लिए अस्पताल में भरती कराया गया और बाल कल्याण समिति
को सूचना दी गयी है. सदर
अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि शिशु का एक पैर टूटा है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. बच्चे के स्वास्थ्य हो जाने के बाद
बाल कल्याण समिति के
माध्यम से दत्तक ग्रहण केंद्र भेज
दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >