बनियापुर (सारण) : जनता बाजार थाना क्षेत्र के लाउआ खुर्द से दो दिन पहले अपहृत युवक का शव थाना क्षेत्र के सतुआ बाजार से दक्षिण स्थान से बरामद हुआ. मृत युवक जनता थाना बाजार क्षेत्र के धर्मनाथ यादव का पुत्र वीरेंद्र यादव बताया जाता है. शव की शिनाख्त स्थानीय लोगों ने की.
सूचना पर बनियापुर एवं जनता बाजार की पुलिस शव को अपने कब्जे में ले अनुसंधान में जुटी. बताया जाता है कि मृत युवक दो दिन पूर्व से घर से लापता था, जिसके अपहरण की आशंका जताते हुए युवक के पिता ने जनता दरबार बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
